गणपति बप्पा के रंग में डूबा अंबानी परिवार, रणबीर-आलिया समेत ये दिग्गज हुए उत्सव में शामिल

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े ब‍िजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया गया, इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड और खेल जगत की महान हस्तियों ने शिरकत की। अंबानी परिवार के लिए इस बार गणपत‍ि पूजा का मौका बेहद खास है क्‍योंकि बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी की शादी के बाद ये दोनों की पहली गणपत‍ि पूजा है, दोनों ने मिलकर गणपति की पूजा में हिस्सा लिया।

अंबानी के घर विराजे गणपति

अंबानी के घर विराजे गणपति

सोशल मीडिया पर कई अंबानी हाउस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें एंटीलिया में हुई खूबसूरत सजावट साफ देखी जा सकती है, एंटीलिया दुल्हन की तरह सजा था।

रणबीर-आलिया समेत ये दिग्गज हुए उत्सव में शामिल

इस मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ भी फोटो शूट कराए। इस दौरान तीनों पारंपरिक परिधान में नजर आए।

धूम-धाम से मना उत्सव

रणबीर कपूर इस दौरान गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ पहुंचे। इस मौके पर दोनों काफी खुश नजर आए। आलिया जहां साड़ी में दिखीं वहीं रणबीर कुर्ता पायजामा पहने हुए थे।

गणपति बप्पा के दर्शन करने बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे

इस मौके पर गणपति बप्पा के दर्शन करने बॉलीवुड के कई कलाकार उनके घर पर पहुंचेl इनमें बच्चन परिवार, अनिल कपूर, ईशा कोप्पिकर, अनु मलिक, माधुरी दीक्षित जैसे बड़े नाम शामिल हैl

अंबानी परिवार

गौरतलब है कि अंबानी परिवार पूरे हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा का यह त्यौहार मनाता हैl पूरे महाराष्ट्र और देशभर में इस समय गणेश चतुर्थी की धूम हैl

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+