VIDEO: गणपति बप्पा के विसर्जन में भोजपुरी एक्ट्रेस ने सड़क पर किया नागिन डांस, फैंस को आया खूब पंसद

गणेश चतुर्थी को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों ने अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना की है। भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने भी अपने घर बप्पा बैठाए थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया।

नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों ने अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना की है। भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने भी अपने घर बप्पा बैठाए थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं संभावना ने अपने गणपति का विसर्जन कर दिया है। बप्पा के विसर्जन में संभावना ने नागिन डांस किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Sambhavna Seth

भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट संभावना सेठ अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आईं थीं। बप्पा को अपने घर में रखने के बाद संभावना और उनके पति अविनाश दिवेदी ने गणपति विसर्जन किया। दोनों जितने धूमधाम से बप्पा को लेकर आए थे, उतने ही धूमधाम से उन्होंने गणपति का विसर्जन किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणपति विसर्जन का वीडियो पोस्ट करते हुए संभावना ने लिखा, 'गणपति बप्पा मोर्या।'

ये भी पढ़ें: VIDEO: अपने इस बॉडी पार्ट का इंश्योरेंस कराना चाहती हैं मलाइका, इंटरव्यू में किया खुलासा

वीडियो में संभावना खूब मजे से सड़क पर डांस करती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो की एक क्लिप शेयर की है, वहीं इसका पूरा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। फैंस को उनके गणपति विसर्जन का स्टाइल खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 88,000 लोग देख चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो संभावना जल्द ही दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ फिल्म 'हीरो वर्दीवाला' में नजर आएंगी।

View this post on Instagram

Ganpati bappa morya 🙏🙏🙏 @imavinashdwivedi @meghnanaidu1

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial) on

View this post on Instagram

Happiest birthday my darling @meghnanaidu1 ❤️❤️❤️

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial) on

ये भी पढ़ें: VIDEO: गणपति बप्पा की विदाई में शिल्पा शेट्टी ने ढोल-नगाड़ों पर किया डांस, पति ने भी लगाए ठुमके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+