Gandhi Jayanti: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति गांधी स्मृति में हुए प्रार्थना सभा में शामिल
Gandhi Jayanti: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति गांधी स्मृति में हुए प्रार्थना सभा में शामिल
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रविवार 02 अक्टूबर को आज 153वीं जयंती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को इससे पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की थी। पीएम मोदी ने विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी गांधी जी और शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोनों ने गांधी के अंतिम विश्राम स्थल राजघाट और बाद में दिल्ली में शास्त्री के स्मारक विजय घाट का दौरा किया।
जानिए गांधी जयंती और महात्मा गांधी के बारे में?
गांधी जयंती सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाता है। गांधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यूएन ने 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया है। ये दिन सामाजिक या राजनीतिक परिवर्तन प्राप्त करने के लिए महात्मा गांधी के अहिंसा के दर्शन को रेखांकित करती है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए भारत और दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था, उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। गांधी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। गांधी जी अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में सबसे आगे थे।












Click it and Unblock the Notifications