Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गलवान में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के जवानों को गणतंत्र दिवस परेड में दिया जाएगा वीरता पुरस्कार

बिहार रेजिमेंट के जवानों को दिया जाएगा वीरता पुरस्कार

नई दिल्ली। बीते साल जून में गलवान वैली में चीन की सेना से लोहा लेते हुए शहीद हुए जवानों को गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day parade) पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Medals) से सम्मानित किया जाएगा। '16 बिहार रेजीमेंट' पांच शहीदों, दो अफसर और तीन सैनिकों को इस साल वीरता पदक से सम्मानित किया जा सकता है। इनमें बिहार बटालियन के कर्नल बी संतोष बाबू और चार दूसरे जवानों के नाम है, जो गलवान में शहीद हो गए थे। सभी को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Recommended Video

    Ranbankure: Galwan में शहीद हुए जाबांज Gallantry Medals से होंगे सम्मानित! | वनइंडिया हिंदी
    Galaantry award to 16 Bihar battalion heroes at Republic Day parade 2021 who fought in Galwan valley

    हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है किइस बार गणतंत्र दिवस समारोह में गलवान में शहीद हुए कम से कम दो अफसर और तीन सैनिकों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि गलवान के शहीदों को वीरता पुरस्कार को लेकर अभी तक रक्षा मंत्रालय या भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    बता दें कि 15 जून, 2020 की रात गलवान में भारत और चीन की सेना के बीच भीषण झड़प हुई थी। इसमें कर्नल संतोष बाबू समेत 20 फौजियों की जान गई थी। इसमें नायब सूबेदार सतनाम सिंह और मनदीप सिंह के साथ बिहार रेजमेंट के 12, पंजाब रेजिमेंट के तीन, 81 एमपीएससी रेजिमेंट का एक और 81 फील्ड रेजिमेंट का एक जवान शहीद हुआ था। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस की परेड में इन शहीदों को पुरस्कार दिया जाएगा। जून में हुई इस झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था और युद्ध जैसी स्थितियां पैदा हो गई थीं। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने कई दौर की बातचीत में तनाव को कम करने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के कई दौर हुए हैं लेकिन अभी भी सीमा पर तनाव बना हुआ है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+