G20 Summit: भारत के राष्ट्रपति के भव्य रात्रिभोज का लुत्फ उठाएंगे विदेशी मेहमान, मेन्यू में ये है खास

G20 Summit: भारत की अध्यक्षता में शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन का दिल्ली में अयोजन हुआ। पहली बैठक के बाद अब दुनिया के 20 देशों के नेता भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर का लुत्फ उठाएंगे।

G20 Summit: भारत की अध्यक्षता में शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन का दिल्ली में अयोजन हुआ। पहले दिन की बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान समेत कई बड़े देश के नेता शामिल हुए। पहली दिन की बैठक में दिल्ली घोषणा पत्र को सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। बैठक खत्म होने के बाद अब कुछ ही देर में दुनिया के 20 देशों के नेता भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर का लुत्फ उठाएंगे।

इन खास मेहमानों के लिए भारत मंडपम में ही खास आयोजन किए गए हैं। जिसमें शुद्ध शाकाहारी लजीज व्यंजनों को शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात का खाना चांदी के बर्तन में परोसा जाएगा। कुछ प्लेटों का उपयोग स्वागत पेय परोसने के लिए किया जाएगा। आइए जानते हैं क्या होगा डिनर में खास ?

G20 Summit

  • स्टार्टर: दही के गोले और भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न (मिलेट) लीफ क्रिस्प (दूध, गेहूं और मेवा युक्त) को परोसा जाएगा।
  • मेन कोर्स: ग्लेजड कॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न (मिलेट) क्रिस्प और करी पत्ते के साथ तैयार केरल काल चावल के साथ परोसे गए कटहल गैलेट (दूध और गेहूं युक्त)
  • इंडियन ब्रेड्स: मुंबई पाव, कलौंजी के स्वाद वाले मुलायम बन (दूध और गेहूं युक्त), बाकरखानी (इलायची के स्वाद वाली मीठी रोटी)
  • मिठाई: मधुरिमा 'स्वर्ण कलश', इलायची की खुशबू वाला सांवा का हलवा, अंजीर-आडू मुरब्बा और अंबेमोहर राइस क्रिस्प्स (दूध और श्रीअन्न, गेहूं और मेवा युक्त)
  • पेय पदार्थ: कश्मीरी कहवा, फिल्टर कॉफी और दार्जिलिंग चाय, पान के स्वाद वाली चॉकलेट लीव्स
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+