पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहा G-23, कांग्रेस को कर रहा कमजोर- वीरप्पा मोइली
G-23 समूह की पार्टी के खिलाफ लगातार हो रही बैठकों को लेकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि यह समूह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहा है।
नई दिल्ली, 18 मार्च। पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद G-23 के नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। G-23 के नेता एक बार फिर से कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की मांग दोहरा रहे हैं। बता दें कि G-23 कांग्रेस पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं का समूह है जो पार्टी की वर्तमान स्थिति के लिए गांधी परिवार पर निशाना बनाता रहा है और इसी के चलते पार्टी नेतृत्व में बदलाव की मांग दोहराता रहा है। इस समूह में गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

G-23 समूह की पार्टी के खिलाफ लगातार हो रही बैठकों को लेकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि यह समूह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहा है और पार्टी को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि हम सत्ता में नहीं हैं कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को घबराना नहीं चाहिए। भाजपा और अन्य दल आया राम गया राम हैं। वे आते जाते रहेंगे, लेकिन कांग्रेस यहीं रहेगी। हमें समाज के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और उम्मीद नहीं खोनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशंक
पार्टी के भीतर सुधार को लेकर मोइली ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस के भीतर सुधार करना चाहती हैं, लेकिन उनके आसपास के नेता ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक बारहमासी पार्टी नहीं हो सकती और मोदी के बाद यह राजनीति की उथल-पुथल को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। आपको बता दें कि वीरप्पा मोइली भी पूर्व में जी-23 के सदस्य रह चुके हैं, लेकिन अब वह इसका हिस्सा नहीं है। पार्टी में सुधार को लेकर जी-23 की लगातार बैठकों को लेकर उन्होंने कहा कि जिसे जो कहना है वह पार्टी फोरम में कहे। उन्होंने सुधार की मांग की थी और ज्ञापन सौंपा था। उन्हें नेतृत्व में चर्चा करनी चाहिए। हम नेतृत्व की निंदा या निशाना बनाना शुरू नहीं कर सकते। उन्हें जी-23 को संस्थागत नहीं बनाना चाहिए और मैं इससे संबद्ध नहीं हूं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications