पानी में गए गोताखोरों पर मछलियों ने अचानक किया अटैक, देखें वायरल वीडियो

बाली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो दो गोताखोरों का है। जो पानी के अंदर गए थे, लेकिन इनपर अचानक मछलियों ने हमला कर दिया। इनमें से एक गोताखोर को तो मछली ने काट भी लिया। साथ ही इनके अंडरवॉटर कैमरे को भी काफी नुकसान पहुंचाया। वीडियो इंडोनेशिया के बाली का है। ये गोताखोर यहां नुसा पेंडा द्वीप के एक समुद्र में पहुंचे थे।

मछलियां काफी गुस्से में थीं

मछलियां काफी गुस्से में थीं

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जिन मछलियों ने इनपर हमला किया वो टाइगरफिश थीं। मछलियां काफी गुस्से में थीं। जिसके बाद इन दो मछलियों ने बार-बार गोताखोरों पर हमला करने की कोशिश की और आखिर में उनके कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया। गोताखोरों पर हमला उस वक्त हुआ जब वो मिट्टी वाले क्षेत्र में तैर रहे थे, जहां ब्रीडिंग सीजन (प्रजनन के वक्त) के समय मछलियों ने अपने घोंसले बना रखे थे। ये सीजन अप्रैल से लेकर मई तक चलता है।

अंडों की रक्षा करती हैं मछलियां

वीडियो की एक अन्य क्लिप भी सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि एक अन्य गोताखोर पर भी मछली ऐसे ही हमला करती है। वह उसके पैर पर काटने की कोशिश करती है। जानकारी के मुताबिक मछलियां अपने कोन शेप के अंडों को घोंसलों में रखती हैं। ये एक मिट्टी वाला क्षेत्र होता है और यहां वह इन अंडों की रक्षा करती हैं। हालांकि मछली का काटा हुआ जहरीला नहीं था, लेकिन गोताखोर के शरीर पर चोट के कुछ निशान जरूर आ गए।

170 फीट की गहराई तक रहती हैं मछलियां

170 फीट की गहराई तक रहती हैं मछलियां

जिन मछलियों ने हमला किया वह 30 इंच लंबी होती हैं। साथ ही ये पानी की 170 फीट गहराई में रह सकती हैं। ऐसा भारत-प्रशांत महासागर में आमतौर पर होता है। फिलहाल वीडियो पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अधिकतर लोगों का कहना है कि वो मछलियों का घर है, उसे नुकसान पहुंचाकर हम ठीक नहीं कर रहे हैं। गोताखोरों को वहां तक नहीं जाना चाहिए था, मछलियों ने अपने घर की रक्षा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+