VIDEO: पत्थर पर लाख बार पीटने के बाद भी नागार्जुन की बहू से नहीं टूटा नारियल, सोशल पर वीडियो वायरल
दक्षिण फिल्मों की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बनी हुईं हैं। समांथा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट जाएगी। नागार्जुन की बहू और नागा चैतन्य की पत्नी समांथा एक नारियल नहीं तोड़ पाई हैं।

नई दिल्ली। दक्षिण फिल्मों की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बनी हुईं हैं। समांथा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट जाएगी। नागार्जुन की बहू और नागा चैतन्य की पत्नी समांथा एक नारियल नहीं तोड़ पाई हैं। और इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। समांथा अपने पति और ससुर के साथ नागा चैतन्य के फिल्म के मुहूर्त पर गई थीं, जहां वो एक नारियल नहीं तोड़ पाईं।

पति के साथ फिल्म के मुहूर्त पर गई थीं समांथा
सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु अपने पति नागा चैतन्य के साथ उनके फिल्म के मुहूर्त पर गई थीं। इस मौके पर उनके सुपरस्टार ससुर नागार्जुन भी मौजूद थे। सफेद रंग के सूट में समांथा काफी खूबसूरत लग रहीं थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका लुक नहीं, बल्कि नारियल न तोड़ पाना चर्चा का कारण बन गया। मुहूर्त के बाद समांथा को नारियल तोड़ने के लिए दिया गया।
कोशिशों के बावजूद नहीं तोड़ पाईं नारियल
समांथा ने काफी कोशिश की, कई बार नारियल को पत्थर पर मारा लेकिन तोड़ने में असफल रहीं। जब समांथा से नारियल नहीं टूटा तो पंडित को आकर उनकी मदद करनी पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। समांथा ने इस वीडियो को लेकर ट्वीट किया, 'मेरी जिंदगी की कहानी। यही कारण है कि मैं फिल्म मुहूर्त में शामिल होना पसंद नहीं करती।'

समांथा और चैतन्य की शादी की तस्वीरें हुई थीं वायरल
समांथा रुथ प्रभू जल्द ही यूटर्न फिल्म में दिखाई देंगी। पिछले साल उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया था। समांथा ने पिछले साल गोवा में नागा चैतन्य से हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी।
A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on
Mehendi #chaysam @josephradhik @kreshabajaj @vanrajzaveri @storiesbyjosephradhik
A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on
I love you my forever ❤️❤️❤️ #chaysam
A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on
My cutie ❤️❤️❤️ @bridesofsabyasachi @nacjewellers DREAM!!
A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on
My most favourite picture ❤️❤️ #motherandson my most favourite person #sheis💪❤ #rolemodel
A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on
ये भी पढे़ं: VIDEO: खास दोस्त के साथ रोमांटिक डांस कर रहीं थीं 'बेपनाह' की 'जोया', तभी हुआ ये












Click it and Unblock the Notifications