युवक ने पत्नी के साथ फिल्माया 'बाजीगर' का गाना, वीडियो ऐसा कि हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

नई दिल्ली। चीनी मोबाइल एप टिक टॉक सोशल मीडिया पर इस कदर छाया हुआ है कि मानो लोगों के मनोरंजन का बड़ा साधन बन गया हो। इसी एप के जरिए कई बार ऐसे वीडियो सामने आते है कि देख के कोई भी लोटपोट हो जाए। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ फिल्म बाजीगर के गाने पर डांस कर रहा है।

जबरदस्त उत्साह के साथ नाचता दिखा शख्स

वायरल हो रहा टिक टॉक का ये वीडियो इतना फनी है कि लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में शख्स जितना उत्साहित दिख रहा है उतनी ही बेरुखी उसकी पत्नी दिखा रही है। इस वीडियो को ट्विटर पर रचित शर्मा नाम के अकॉउंट से शेयर किया गया। इसे अब तक कई बार शेयर किया जा चुका है।

शादी में पड़ गई सिर पर लात

टिक टॉक एप के ही जरिए ऐसे एक डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो किसी शादी का मालूम होता है जहां एक शख्स नशे की हालत में स्टेज पर बिंदास नाच रहा है। इतने में वह नीचे कूदता हैऔर फिर जो होता है वह मजेदार है। नशे में धुत शख्स जब स्टेज से नीचे कूदता है तो उसके पांव नीचे खड़े दूसरे शख्स के सिर पर जा लगता है। अब दूसरा शख्स आग बबूला होकर उसे एक मुक्का जड़ देता है लेकिन इसका जवाब देने की जगह उसकी प्राथमिकता नाचना है। फिर दूसरे शख्स का गुस्सा भी ठंडा हो जाता है और दोनों नाचना शुरू कर देते हैं।

शादी में PUBG खेलने वाला दूल्हा

शादी में PUBG खेलने वाला दूल्हा

मोबाइल गेम PUBG खेलते दूल्हे का एक TikTok वीडियो वायरल हुआ था। ये उस समय का है जब उसकी शादी हो रही थी। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। शादी में आए मेहमान उन्हें अपना आशीर्वाद और गिफ्ट देने आ रहे हैं। हालांकि दूल्हा इतना व्यस्त है कि उसे इन सबसे कोई मतलब नहीं है। बगल में बैठी अपनी दुल्हन का भी उसे ध्यान नहीं है। वो बस PUBG खेलने में व्यस्त है।

यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+