हंसी मजाक पड़ा जान पर भारी, मुंबई में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत; एक बाल-बाल बचा, Video

Mumbai Viral Video: कभी-कभी हंसी मजाक जिंदगी पर कितना भारी पड़ सकता है? इसका ताजा नमूना महाराष्ट्र से सामने आया है। मुंबई के पास डोंबिवली में तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरकर महिला की मौत गई, जबकि एक अन्य बाल-बाल अपनी जिंदगी संभाल पाया।

घटना मुंबई से 30 किलोमीटर दूर डोंबिवली के कल्याण शील रोड पर ग्लोब स्टेट बिल्डिंग में हुई, जहां तीसरी मंजिल पर दोस्तों से साथ हंसी मजाक में महिला नीचे गिर गई। इस दौरान एक और शख्स बाल-बाल गिरते बचा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Mumbai Viral Video

पलभर में जिंदगी खत्म

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला और कुछ साथी बॉलकनी की दीवार के पास खड़े हैं। और अचानक हरकत होती है और महिला पलभर में नीचे गिर जाती है, जबकि वहां आसपास खड़े अन्य लोगों की सतर्कता से दूसरे शख्स की जान बच गई।

बिल्डिंग में काम करती थी महिला

मृतक महिला की पहचान नगीना देवी मंजीराम के रूप हुई, जिसे उसके परिचित गुड़िया देवी के नाम से भी जानते थे, वो बिल्डिंग की देखरेख और चौकीदार का काम करती थी। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो उसकी अचानक मौत से हैरान हैं।

इस घटना पर मनापाड़ा पुलिस ने एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और सीसीटीवी घटना के आसपास की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

ऐसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बिल्डिग की छोटी दीवार पर वो बैठी थी तो बंटी नाम के सहकर्मी ने उसके साथ मजा-मस्ती की, जिसके बाद गुड़िया देवी का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वो अपने साथियों के साथ नीचे गिर गई, हालांकि एक अन्य को गिरने से बचा लिया गया।

इस पूरे मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से भी जांच में जुट गई है कि क्या यह मस्ती-मजाक में हुआ हादसा था या फिर मजाक की आड़ में हत्या का गंभीर प्रयास था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+