आज से PM मोदी दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, किसानों को देंगे बड़ी सौगात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक में अपने 2 दिन के पर रहेंगे। इस दौरान वह कर्नाटक में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, गुरुवार को वह तुमकुरु में सिद्धगंगा मठ से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। बता दें कि नए साल में पीएम मोदी पहली बार कर्नाटक पहुंचेंगे।

प्रगतिशील किसानों को देंगे अवॉर्ड
पीएमओ के ट्वीट में बताया गया कि कर्नाटक में पीएम मोदी सबसे पहले सिद्धगंगा मठ का दौरा करेंगे। उसके बाद वह तुमाकुरू में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी कई राज्यों को कृषि सम्मान अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी करेंगे। इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी देश के प्रगतिशील किसानों को कृषि मंत्री के कृषि सम्मान का अवॉर्ड देंगे।
Prime Minister's Office: On 2nd and 3rd January 2020, PM Narendra Modi will be participating in various programmes in Karnataka. The first programme tomorrow will be a visit to the Sree Siddaganga Mutt in Tumakuru. (File pic) pic.twitter.com/zMgVtRcZQc
— ANI (@ANI) January 1, 2020
DRDO प्रयोगशाला की होगी शुरुआत
पीएमओ द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त भी जारी होगी। जिसमें लगभग 6 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। इसके अलावा अपने दो दिन के दौरे पर पीएम मोदी भारतीय विज्ञान कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे। अपने कर्नाटक की यात्रा के दौरान पीएम मोदी बेंगलुरू में 5 डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी ने पहले ही कहा था कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी अनुसंधान क्षमताओं को इन प्रयोगशालाओं से बढ़ावा मिलेगा। दौरे के दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार को पीएम मोदी भारतीय विज्ञान कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे।
Prime Minister's Office: In a boost to indigenous research capabilities in the defence sector, Prime Minister Shri Narendra Modi will dedicate Five DRDO Young Scientists Laboratories to the nation in Bengaluru tomorrow.
— ANI (@ANI) January 1, 2020
पीएम मोदी ने फोन पर दी नव वर्ष की बधाई
नव वर्ष के अवसर पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को छोड़कर लगभग सभी पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं से फोन पर बात की और उन्हें बधाई संदेश दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नए साल के अवसर पर पीएम मोदी ने सबसे पहले भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के पीएम लोटे तशेरिंग से फोन पर बात की और शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और शाह पर अभद्र टिप्पणी मामले में नया मोड़, धरना दे रहे BJP नेता हुए गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications