Flashback 2021: 'थप्पड़ गर्ल' से लेकर पाकिस्तान की खूबसूरत 'अमीना' तक, इंटरनेट पर वायरल हुए ये लोग

नई दिल्ली, 20 दिसंबर। साल 2021 को खत्म होने में और नए साल 2022 के आगमन में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। ऐसा लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला साल उनके लिए नई खुशियां लेकर आएगा। जाते-जाते आज हम कुछ ऐसे लोगों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने अजीबोगरीब टैलेंट और हरकतों से लोगों के ध्यान खींचा। आइए जानते हैं कौन हैं 2021 के वो टॉप वायरल लोग जो सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बन गए।

पाकिस्तानी लड़की

पाकिस्तानी लड़की

सोशल मीडिया पर इस साल एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हुआ, जो चूल्हे पर रोटी बनाते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थी। 15 साल की लड़की की एक मुस्कान ने इंटरनेट पर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। वायरल लड़की का नाम अमीना है, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कराची के बाहरी इलाके में रहती है और खानाबदोश परिवार से आती है। हालांकि सोशल मीडिया पर अमीना अपने वीडियो पोस्ट नहीं करती, उसके पड़ोस का एक लड़का उनकी वीडियो अपलोड करता है।

इंडिगो की एयर होस्टेस

इंडिगो की एयर होस्टेस

इंडिगो की एयर होस्टेस आयत उस समय इंटरनेट सेंसेशन बन गई, जब उन्होंने खाली फ्लाइट में वायरल गाने 'माणिके मगे हिते' पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया। अपनी वर्दी पहने आयत ने हॉल्ट के दौरान खाली फ्लाइट में डांस किया। सिंहली गीत पर शानदार डांस करते हुए वह उनका वीडियो खूब पसंद किया गया।

अंकल ने खूब किया मनोरंजन

अंकल ने खूब किया मनोरंजन

इस साल इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो भी वायरल हुए जो काफी गंभीर थे लेकिन उसमें भी लोगों ने कुछ न कुछ फनी निकाल लिया। ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सामने आया था, जहां दुकानदारों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। इस लड़ाई में एक अंकल काफी वायरल हुए जिन्हें लेकर काफी मीम भी बनाए गए। हरे रंग के कुर्ते में घुंघराले-लंबे नारंगी बालों के साथ की तस्वीर हर प्लेटफार्म पर वायरल हुई। अंकल के एक्सप्रेशन वायरल मीम्स और जोक्स का चेहरा बन गया। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान हरविंदर के रूप में हुई है।

लखनऊ की 'थप्पड़ गर्ल'

लखनऊ की 'थप्पड़ गर्ल'

यूपी के ही लखनऊ में एक कैब ड्राइवर को 22 थप्पड़ मारने वालीं प्रियदर्शिनी नारायण यादव को कोई कैसे भूल सकता है। अपनी हरकत के चलते वह रातों-रात वायरल तो जरूर हुईं लेकिन उन्हें काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी। वहीं, अब कैब ड्राइवर सहादत अली ने का कहा कि अगर थप्पड़ गर्ल की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह हाईकोर्ट तक जाएगा। लेकिन थप्पड़ गर्ल को जेल भेजकर रहेगा।

जोमैटो ब्वॉय पर लगाया आरोप

जोमैटो ब्वॉय पर लगाया आरोप

इस साल मार्च में बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक लड़की ने वीडियो शेयर कर ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाली जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बॉय पर आरोप लगाया कि शख्स ने उसको मुक्का मारकर नाक तोड़ दी। इस वीडियो ने जोमैटो पर कई सवालिया निशान खड़े किए लेकिन लोगों ने जोमैटो ब्वॉय का समर्थन किया। इसके बाद उस लड़की को काफी ट्रोल होना पड़ा। लड़की ने अपना नाम हितेशा चंद्रानी बताया था।

यह भी पढ़ें: Flashback 2021: ट्रेन में नाचने वाली ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा बनी' 'स्टार', लोग कहते हैं रेखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+