Flashback 2021: ट्रेन में नाचने वाली ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा बनी' 'स्टार', लोग कहते हैं रेखा
Flashback 2021: ट्रेन में नाचने वाली ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा बनी' 'स्टार', लोग कहते हैं रेखा
मुंबई,

लोकल ट्रेन में करती थीं डांस
पूजा शर्मा मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस कर अपना गुजर-बसर करती थीं। वो काफी सज-धजकर लोकल ट्रेनों में डांस करतीं थीं। उनका ये अंदाज लोगों को पसंद आता था, ऐसे में कई मुसाफिरों ने उनके वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिए, जिससो वो धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर मशहूर हो गईं। इस साल उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि वो किसी फिल्म एक्ट्रेस की तरह की पहचानी जाने लगीं।

बिग बॉस के लिए सामने आया नाम
पूजा शर्मा का नाम इस साल सबसे ज्यादा टीवी शो बिग बॉस में आने को लेकर चर्चा में रहा। पूजा शर्मा का नाम काफी समय तक इसके कंटेस्टेंट के तौर पर चला। ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की सदस्य पूजा शर्मा के इंस्टाग्राम पर 200K से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। पूजा शर्मा उस वक्त भी चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की हाउस पार्टी में शिरकत की थी। अंकिता के साथ उनका डांस काफी वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर कहा जाता है रेखा
पूजा शर्मा को सोशल मीडिया पर रेखा (बॉलीवुड एक्ट्रेस) भी कहा जाता है। इसकी वजह ये है कि पूजा शर्मा का ड्रेसिंग सेंस, साड़ियों का कलेक्शन और डांस करना रेखा से इंस्पायर दिखता है। पूजा शर्मा अक्सर ही रेखा को कॉपी करती दिखती हैं। लोग उन्हें मुंबई की लोकल ट्रेन की रेखा ही कहते हैं। साल 2021 पूजा के लिए काफी खास रहा है।












Click it and Unblock the Notifications