टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं, 1 सितंबर से शुरू होगी खास स्कीम
नई दिल्ली। जल्द ही आपको टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। 1 सितंबर से सरकार ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रही है कि आप बिना रुके ही टोल से निकल पाएंगे। इस नई व्यवस्था के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तैयारी कर ली है।

दरअसल जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के लिए फास्ट टैग की सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत आप बिना रुके ही टोल से निकल पाएंगे। इस फास्ट टैग की उपलब्धता के लिए एनएतएआई आरबीआई और एनपीसीआई के साथ विचार विमर्श के बाद दो क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत फास्टटैग की ऑनलाइन बिक्री के साथ-साथ टोल प्लाजा के निकट सर्व सेवा केंद्र में इसकी ऑफलाइन बिक्री शामिल है। माना जा रहा है कि फास्टैग वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर विशेष लेन की शुरुआत 1 सितंबर 2017 से की जाएगी।
क्या है फास्टैग
फास्टैग एक छोटा स्टीकर है जो वाहन के शीशे पर लग सकता है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान तकनीक है, जिसकी मदद से टोल प्लाजा पर बिना रुके ही आपका टोल टैक्स खुद कट जाएगा। आपको वाहन को रोकने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके लिए देशभर के टोल प्लाजा में आरएफआईडी रीडर लगाया जा रहा है। साथ ही साथ हाइब्रिड ईटीसी का काम चल रहा है। इन हाइब्रिड लेन में से एक लेन को फास्टैग वाहनों के लिए आरक्षित रखा जाएगा। ताकि फास्टैग वाहनों से स्वत ही टोल टैक्स का भुगतान हो सके।












Click it and Unblock the Notifications