तेल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 2014 से अब तक 326 गुना बढ़ चुके हैं पेट्रोल के दाम

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, '2014 से आज तक पेट्रोल के की कीमतों में 326 गुना बढ़ोतरी हो चुकी है।

नई दिल्ली, 12 जुलाई। कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में बेहिसाब वृद्धि हुई है। कई राज्यों में पेट्रोल 100 के पार पहुंच चुका है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, '2014 से आज तक पेट्रोल के की कीमतों में 326 गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर मैं सिर्फ इन दो महीनों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 38 बार संशोधन किया गया है। फिर भी, वे (सरकार) यह मानने को तैयार नहीं है कि कीमतें इतनी बढ़ गई हैं।'

Mallikarjun Kharge

बता दें कि सोमवार को भी देश में तेल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई। सोमवार को पेट्रोल के दामों में 28 पैस प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई। हालांकि डीजल की कीमतों में आज तीन महीने के बाद गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 101.19 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल का रेट घटकर 89.72 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: Cyclone in Rajasthan : चक्रवाती तूफान 'ताऊ ते' के असर से राजस्थान में 5 लोगों की मौत, सेना हाई अलर्ट पर

बता दें कि विदेश से आयात होने वाले तेल पर कई तरह के स्थानी टैक्स लगाए जाते हैं जिसकी वजह से इसकी कीमत ग्राहकों तक पहुंचते पहुंचे काफी बढ़ जाती है। इस पर पहले उत्पाद शुल्क और फिर उपकर लगाया जाता है इसके अलावा इसकी कीमतों में डीलरों का मुनाफा भी शामिल किया जाता है। इसके साथ राज्य सरकारें इस पर वैट लगाती हैं, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम हुईं कच्चे तेल की कीमतों का फायदा आम जमता को नही मिल पाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+