वीडियो: बाइक-स्कूटर की टक्कर, हवा में उड़े परखच्चे, नहीं देख पाएंगे ये वीडियो
केरल। कोचि के वादुथाला में एक बाइक और स्कूटर में इतनी भयंकर भिडंत की हुई कि दोनों वाहन हवा में उड़ते दिखे।

कोचि में तेेज रफ्तार बाइक ने दो लोगों की जान ले ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस घटना की वीडियो सिहरा देने वाली है। वीडियो में एक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटर भिड़ते दिख रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि बेहद तेजी से आ रही बाइक जैसे ही स्कूटर से टकराई, दोनों वाहन हवा में उछल गए। बाइक और स्कूटर दोनों के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार उछल कर जमीन पर गिरा और उसने दम तोड़ दिया।
बाइक राइडिंग बनी दुर्घटना की वजह
वीडियों में घटनास्थल के पास फुटपाथ पर दो युवक बैठे दिख रहा हैं। जो इस हादसे को देख एकदम से हड़बड़ाए दिख रहे हैं। इसके बाद कुछ और लोगों के आने के बाद घायल को उठाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि कोचि में युवाओं में रात के समय में बाइक राइडिंग का शौक बढ़ रहा है। देर रात युवा बाइकों पर सवार हो सड़कों पर निकलते हैं।
युवाओं में बढ़ रहा बाइक राइडिंग का शौक कोचि में दुर्घटनाओं में भी इजाफा कर रहा है। इस घटना के पीछे भी बाइक राइडिंग को ही माना जा रहा है। देखिए घटना का वीडियो..












Click it and Unblock the Notifications