'कर्नाटक के लोगों को गुमराह कर रहे हैं?', सीएम बोम्मई पर कांग्रेस का आरोप

फॉक्सकॉन के निवेश पर कर्नाटक कांग्रेस ने सीएम बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कर्नाटक के लोगों को गुमराह कर रहे हैं?

Foxconn investment

Foxconn investment: एप्पल आईफोन के प्रमुख असेंबलर फॉक्सकॉन के कर्नाटक में निवेश करने की खबरों को लेकर कर्नाटक कांग्रेस ने बसवराज बोम्मई सरकार के खिलाफ जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सीएम बोम्मई की मंशा पर भी सवाल उठाया और सवाल पूछा कि क्या वह कर्नाटक के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि एप्पल राज्य में एक नए प्लांट में आईफोन का निर्माण करेगी, जिससे लगभग 100,000 नौकरियां पैदा होंगी। हालांकि, फॉक्सकॉन ने स्पष्ट किया कि 27 फरवरी से 4 मार्च तक चेयरमैन और सीईओ यंग लियू की भारत यात्रा के दौरान किसी भी सौदे को अंतिम रूप नहीं दिया गया था।

बता दें कि फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता और एप्पल आईफोन की प्रमुख असेंबलर है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा था कि केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लगभग 300 एकड़ भूमि कंपनी को आवंटित की गई है।

जिस पर अब कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस प्रवक्ता प्रियांक खड़गे ने सोशल मीडिया पर कहा, "क्या मुख्यमंत्री कर्नाटक के लोगों को गुमराह कर रहे हैं? पब्लिसिटी स्टंट करके सीएम इतने प्रतिष्ठित निवेश को खतरे में क्यों डालेंगे? ज्यादातर निवेशक अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होने तक गोपनीयता पसंद करते हैं।"

खड़गे ने एएफपी की एक रिपोर्ट पोस्ट की है, जिसमें कहा गया है कि ,"फॉक्सकॉन ने इस यात्रा के दौरान नए निवेश के लिए बाध्यकारी, निश्चित समझौते में प्रवेश नहीं किया है। बातचीत और आंतरिक समीक्षा जारी है। मीडिया में चर्चा की गई वित्तीय निवेश रकम फॉक्सकॉन द्वारा जारी की जा रही जानकारी नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+