गिरफ्तारी के बीच 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी की चौथी लग्जरी कार बरामद, सचिवालय का लगा है LOGO
'गालीबाज' फरार नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इस बीच नोएडा पुलिस ने उसकी चौथी लग्जरी कार बरामद कर ली है।
नोएडा, 09 अगस्त : 'गालीबाज' फरार नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इस बीच नोएडा पुलिस ने उसकी चौथी लग्जरी कार बरामद कर ली है। पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर के फेज-2 पुलिस स्टेशन इलाके से उसकी कार को रिकवर किया है। जिस कार को पुलिस ने रिकवार किया है उसपर सचिवालय का लोगो लगा हुआ है।

वहीं, सोमवार को नोएडा प्रशासन ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नोएडा पुलिस त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाकर कार्रवाई कर रही है। बता दें कि बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी का महिला को गाली देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विवाद सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स सोसायटी के अंदर हुआ था, जिसमें खुद श्रीकांत त्यागी भी रहता है और सोसइटी की महिलाओं के साथ किसी बात पर गालीगलौज करने लगा।
सोसाइटी के लोगों में खुशी
इस पूरे मामले में नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी थी। वहीं सोसाइटी के एक निवासी ने कहा कि अब हम बहुत खुश हैं कि यह कार्रवाई की जा रही है क्योंकि हम सभी त्यागी के व्यवहार से तंग आ चुके हैं। वह हमें धमकाते थे और बहुत अनुचित व्यवहार करते थे। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के लोगों ने बुलडोजर चलने के बाद मिठाई बांटी थी।
यह भी पढ़ें- श्रीकांत त्यागी से स्वामी प्रसाद के संबध की सच्चाई, स्वत्रंत देव ने बताई हकीकत












Click it and Unblock the Notifications