श्रीकांत त्यागी से स्वामी प्रसाद के संबध की सच्चाई, स्वत्रंत देव ने बताई हकीकत

श्रीकांत त्‍यागी को लेकर मिर्जापुर में स्‍वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा बयान, उन्‍होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य ही उसे बीजेपी में लेकर आए थे।

मिर्जापुर, 09 अगस्‍त: नोएडा के सेक्टर-93 में स्थित ओमेक्स सोसाइटी में महिला को गाली देने वाले श्रीकांत त्‍यागी को लेकर योगी सरकार के मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य जब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने आए थे तो उनके साथ ही श्रीकांत त्यागी भी भारतीय जनता पार्टी ने शामिल हुआ था। स्वामी प्रसाद मौर्य जब पार्टी से चले गए तो श्रीकांत त्यागी भी चला गया और वर्तमान में श्रीकांत त्यागी का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है।

दर्शन कर पूजन करने पहुंचे थे स्वतंत्र देव सिंह

दर्शन कर पूजन करने पहुंचे थे स्वतंत्र देव सिंह

योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन करने के साथ ही उन्होंने कालीखोह और अष्टभुजा धाम में भी दर्शन पूजन किया। दर्शन करने के बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों संग बैठक किया और बांधों में जल की स्थिति के बारे में जानकारी भी लिए।

श्रीकांत त्यागी ने ली थी भाजपा की सदस्यता

श्रीकांत त्यागी ने ली थी भाजपा की सदस्यता

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह बात स्वीकार किया कि श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता लिया था। उसे स्वामी प्रसाद मौर्य ही लेकर आए थे और उनके साथ ही वह वापस चला गया। भारतीय जनता पार्टी में श्रीकांत त्यागी का कोई पद नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करती है और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही भी की जाती है।

योगी मोदी का राज, कानून का राज

योगी मोदी का राज, कानून का राज

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों की पार्टी के नेताओं द्वारा सिफारिश भी नहीं की जाती है। संगठन और सरकार द्वारा ऐसे लोगों की कोई मदद भी नहीं की जाती है। कानून द्वारा श्रीकांत त्यागी को सजा दिया जाएगा। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश सहित देश में कानून का राज चल रहा है। यह कानून का राज है, मोदी योगी का राज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+