दिल्ली: पूर्व सांसद के चार निजी स्टॉफ का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

नई दिल्ली, 2 मार्च: राजधानी के पॉश इलाके में एक बड़ी घटना घटी है, जहां अज्ञात लोगों ने सोमवार देर रात बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महबूबनगर के पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के घर से चार निजी कर्मचारियों का अपहरण कर लिया। ये वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के वक्त पूर्व सांसद हैदराबाद में थे, जिस वजह से उनके पीए ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद से घटना की जांच की जा रही है।

Recommended Video

    BJP के Former MP के 4 Personal Staff का अपहरण, CCTV में कैद हुई घटना | वनइंडिया हिंदी
    kidnap

    मामले में रेड्डी ने कहा कि मुझे किसी पर शक नहीं है। घटना के तुरंत बाद पुलिस को खबर दे दी गई। साथ ही वो मामले की जांच कर रही है। चार लोगों में उनका ड्राइवर थापा और महबूबनगर का मुन्नूरु रवि शामिल है। थापा अभी कुछ वक्त से ही रेड्डी के साथ कर रहा था, जबकि रवि पूर्व सांसद के करीबियों में से एक बताया जाता है।

    सीसीटीवी देखने पर पता चला कि अपहरणकर्ता दो कारों से उनके घर के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने चारों का अपहरण किया और फिर तेजी से वहां से भाग निकले। मामले में दिल्ली पुलिस के पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनको कौन उठाकर ले गया है, इसकी जांच की जा रही है।

    टीआरएस छोड़कर बीजेपी में गए थे
    आपको बता दें कि रेड्डी टीआरएस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक रेड्डी के करीबी रवि ने तेलंगाना के मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ के खिलाफ अदालत और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। संयोग से गौड़ तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव के साथ दिल्ली के दौरे पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+