दिल्ली: आजादपुर मंडी के चार और व्यापारी कोरोना संक्रमित, 15 पहुंचा आंकड़ा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की आजादपुर मंडी से जुड़े चार और व्यापारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले बुधवार को 11 व्यापारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद अब आजादपुर मंडी में संक्रमित व्यापारियों की कुल संख्या 15 हो गई है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। मंडी में संक्रमण रोकने के लिए कई दुकानों को सील किया गया है।
Recommended Video

दरअसल दिल्ली के आजादपुर मंडी से जुड़े कुछ व्यापारियों में कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे थे। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका कोविड- 19 टेस्ट करवाया। बुधवार को 11 व्यापारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं अब गुरुवार सुबह 4 व्यापारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। मंडी के अधिकारियों के मुताबिक ये सभी सीधे तौर पर मंडी से नहीं जुड़े थे। मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बुधवार को बताया था कि मंडी को पूरी तरह से संक्रमण मुक्त किया गया है। इसके साथ ही आसपास की दुकानों को भी सील कर दिया गया है। सरकार मामले में उचित कदम उठा रही है।
देश में 33 हजार से ज्यादा संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,050 हो गई है। जबकि इस महामारी से अब तक 1074 लोगों की मौत हो गई है। कुल 33,050 मामलों में 23651 सक्रिय मामले हैं, जबकि 8325 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर 1718 नए मामले आए हैं, जबकि 67 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications