यूपी: भदोही में ट्रकों की भिड़ंत, 4 की मौत

औराई पुलिस के अनुसार, वाराणसी की ओर से ट्रक परवल लोड कर इलाहाबाद की ओर जा रहा था। उसी दौरान भदोही की ओर से खाली ट्रक मिर्जापुर की ओर जा रहा था। दोनों ट्रकों की गति तेज थी। औराई नेशनल हाईवे चैराहे पर दोनों ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद चालक अपनी ट्रक को दाहिने काटकर बाईं ओर मोड़ना चाहा, उसी समय अनियंत्रित दोनों ट्रक सीधे फल की दुकान को रौंदता हुआ आगे निकल गया।
इस हादसे में जहां फल की दुकान में सो रहे अशोक और आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पारस और गोपाल को अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वाले पारस सोनकर, गोपाल सोनकर, अशोक सोनकर सगे भाई हैं। तीनों वाराणसी के मिर्जा मुराद थाने के इमनी गांव के रहने वाले हैं।
वे औराई में फल की दुकान चलाते थे। औराई के भक्तापुर गांव में उनकी बहन की ससुराल है। इस हादसे में भांजे आशीष की भी मौत हुई है। जान गंवाने वालों की उम्र 40 से 20 के मध्य बताई गई है। हादसे के बाद चालक और खलासी गायब हो गए। औराई पुलिस ने ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ में हादसे के आरोपी दोनों चालक भी पकड़े गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
