मलेशिया में पकड़े गए चार भारतीय, साथ ले जा रहे थे कछुए और 14 किलो ड्रग्स

कुआलालंपुर: मलेशिया अथॉरिटी के अधिकारियों ने चार कुआलालंपुर हवाई अड्डे से चार भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 5,000 से अधिक कछुए जब्त किए गए हैं। सीनियर कस्टम अधिकारी जुल्कारनैन मोहम्मद यूसुफ ने बुधवार को कहा कि एजेंटों को 20 जून को गुआंगजौ, चीन से उड़ान भरने वाले दो भारतीय नागरिकों के सामान से छोटे बास्केट में रखे गए 5,255 रेड-ईयर स्लाइडर बेबी कछुए मिले।

four Indians arrested and seized drugs and turtles in Malaysia

कस्टम अधिकारी ने कहा कि इन लोगों के पास कछुओं के ले जाने के लिए कोई परमिट नहीं था। इसके अलावा पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया है कि 12,700 डॉलर के मूल्य के इन कछुओ को भारत में बेचा जाना था जिसे लोग पालते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और इनको इस मामले में पांच साल तक की जेल और जुर्माना भी हो सकता है।

बता दें कि रेड-ईयर स्लाइडर्स दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाले कछुओं में से एक हैं जिसे लोग पालते भी और बाजारों में इनकी बिक्री भी होती है। इनको लाने और ले जाने के लिए परमिशन की आवश्यकात होती है क्योंकि ये काफी अतिसंवेदनशील होते हैं। जुल्कारनैन ने कहा है कि अधिकारियों को 717,000 रिंगित ($ 174,000) मूल्य के कुल 14.34 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन मिले हैं। इनको एक विशेष डिब्बों में छुपाया गया था। इन दोनों में एक ने 19 जून को हैदराबाद से और दूसरा 20 जून को बेंगलुरु से उड़ान भरी थी। जिन आरोपियों के पास से ड्रग्स की बरामदगी हुई अगर उनके खिलाफ आरोप सही साबित होते हैं उनको मौत की सजा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- कार टकराई तो लड़की ने बीच सड़क पर लोहे की रॉड से युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+