कार टकराई तो लड़की ने बीच सड़क पर लोहे की रॉड से युवक को पीटा, वीडियो वायरल
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक पर दो कार की टक्कर होने पर एक युवती ने लोहे की रॉड से दूसरी कार में सवार युवरक पर हमला बोल दिया। युवती ने बीच सड़क पर जमकर बवाल किया। पुलिस ने मामले में युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है।

चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक से पोल्ट्री फार्म चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर दो कार आपस में टकरा गईं। इस पर दोनों कार सवारों के बीच पहले बहस हुई और फिर लड़की ने लोहे की रॉड से दूसरे कार सवार युवक पर हमला कर दिया। हंगामा होता देख पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया। जिसके बाद मामले में आरोपी शीतल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने केस 279 लापरवाही से वाहन चलाने, 336 हादसा करने, 308 मारपीट करने और 506 धमकी देने के तहत दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications