VIDEO: चार बिल्लियों ने कोबरा को चारों ओर से घेरकर किया हमला, देखिए किसे मिली जीत

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सांप और बिल्लियों की लड़ाई देखी है? एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें चार बिल्लियों ने एक सांप को घेर रखा है। ये चौंकाने वाला वीडियो बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा कि एक सांप चार बिल्लियों से घिरा हुआ है, इसी दौरान एक बिल्ली इस सांप पर हमला भी कर देती है। फिर क्या हुआ आगे देखिए पूरा VIDEO...

सांप और बिल्लियों की लड़ाई में कौन जीता

सांप और बिल्लियों की लड़ाई में कौन जीता

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश के शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा कि चार बिल्लियों से घिरे सांप पर एक बिल्ली हमला करती है। जिसके बाद सांप छिटककर एक काली बिल्ली के बेहद करीब पहुंच जाता है। इसके बाद सांप एक बार फिर से अपने फन फैलाकर बिल्लियों को ओर नजर आता है। हालांकि, इसके बाद सभी बिल्लियां इस सांप को देखती रहती हैं, इसी बीच ये सांप बेहद आराम से पास की झाड़ियों की ओर चला जाता है।

नील नितिन मुकेश ने शेयर किया VIDEO

नील नितिन मुकेश ने शेयर किया VIDEO

वीडियो में नजर आ रहा कि चार बिल्लियों से घिरा सांप आखिरकार लड़ाई में खुद पर हमले के बाद भी किसी बिल्ली में पलटवार नहीं करता है। इसी दौरान धीरे से पास की हरियाली वाली जगह में घुस जाता है और फिर गायब हो जाता है। हालांकि इस 'जंग' में बिल्ली और सांप में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांप और बिल्लियों वाला ये वीडियो शेयर किया है। शेयर करने के साथ ही ये वीडियो वायरल हो गया है।

देखिए, सांप और बिल्लियों की लड़ाई का चौंकाने वाला VIDEO

एक दिन में ही करीब 80 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो देख लिया है। यही नहीं इस वीडियो पर एक्टर के फैंस जमकर कमेंट्स कर रह हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए नील नितिन मुकेश ने बताया कि बाइपास रोड पर शूट के दौरान का ये वाक्या है। वो अपनी गाड़ी से उतर के जा रहे थे इसी दौरान ये घटना नजर आई। साथ ही उन्होंने बताया कि इस सांप को पकड़ने के लिए वन्य जीव अधिकारियों को बुला लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+