साल खत्म होने से पहले इन 4 चीजों का आधार से लिंक करना न भूलें, जानें क्या है डेडलाइन?
नई दिल्ली। साल 2017 बस अब अपने आखिरी पड़ाव में हैं। साल के खत्म होने के साथ ही लोग नए साल से स्वागत के जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन आप नए साल के जश्न में डूबे इससे पहले आप आधार से जुड़े इन 4 कामों को कर ना न भूलें वरना आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। दरअसल सरकार ने कई सरकारी योजनाओं को आधार से लिंक कर दिया है। आधार लिंक की डेडलाइन मिस करने पर आपकी परेशानी बढ़ सकती है। लें।

आधार को पैन कार्ड से करें लिंक
अगर आपने अब तक आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं करवाया है तो बिना देर किए ही आधार को पैन से लिंक करवाए। सरकार ने आधार को पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2017 तय की है। अगर तय डेडलाइन पर आप आधार को पैन से लिंक नहीं कराते हैं तो आप आयकर रिटर्न नहीं भर पाएंगे।

बैंक-बीमा सेवाओं से करें लिंक
पैन कार्ड के अलावा आपको अपने बैंक अकाउंट क्रेडिट कार्ड, बीमा पॉलिसी, इक्विटी और म्यूचुअल फंड ,पीपीएफ, किसान विकास पत्र, एनएससी, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्मॉल सेविंग्स को भी आधार से लिंक करवाना है। इसके लिए 31 दिसंबर 2017 आखिरी तारीख है। अगर आपने किसी बैंक या फाइनेंस कंपनी से कोई कर्ज लिया है तो उन्हें भी अपनी आधार डीटेल जरूर दें, इसके लिए भी 31 दिसंबर 2017 आखिरी तारीख है।

मोबाइल नंबर से लिंक
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टेलिकॉम ऑपरेटरों को अपने ग्राहकों के नंबर को आधार से लिंक करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के मुताबिक देशभर के मोबाइल फोन यूजर्स को अपने री-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 6 फरवरी 2018 तक पूरा करना है। ऐसे में किसी परेशानी से बचने के लिए और आखिरी वक्त में होने वाली भीड़ से बचने के लिए नए साल से पहले ही अपने मोबाइल सिम को आधार से लिंक करवा लें।

सोशल सिक्यॉरिटी योजनाओं को लिंक
सरकार ने सोशल स्कीम्स के लाभार्थियों के लिए भी आधार को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 31 दिसंबर 2017 कर दी है। इसके अलावा एलपीजी सब्सिडी, स्कॉलरशिप योजनाओं, पेंशन और पीडीएस के लिए आधार लिंक करवाना जरूरी है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications