आर्टिकल-370 पर खुलकर मोदी सरकार के समर्थन में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद आरिफ खान

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि कश्मीर में आर्टिकल 370 ने यहां के लोगों की जान निकालकर रख दी है। इस आर्टिकल का लाभ यहां के राजनीतिज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों को हो रहा था, लेकिन कश्मीर के लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा था। यही नहीं कश्मीर में चुनाव प्रणाली पर भी खान ने बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आर्टिकल 370 की वजह से चुनाव में धांधली होती थी।

चुनाव में धांधली होती थी

चुनाव में धांधली होती थी

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैं अपने कश्मीरी मित्रो से एक सवाल करता हूं कि, उनको सबसे बड़ी शिकायत यह थी कि चुनाव में धांधली होती है। यूपी, तमिलनाडु का आदमी अपना विधायक खुद चुनता है, लेकिन कश्मीर में एडमिनिस्ट्रेशन चुनता है। 1969 में बगैर चुनाव के उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए और बाकी लोगों का नामांकन पेपर खारिज कर दिया गया। लोगों का नामांकन पेपर को यह कहकर रद्द कर दिया गया क्योंकि उसमे कुछ गड़बड़ी है।

आर्टिकल 370 ने जान निकाल दी है

आर्टिकल 370 ने जान निकाल दी है

खान ने कहा कि कश्मीर के भाइयों से पूछना चाहता हूं कि अगर यूपी में यह होता तो क्या वह चुनाव आयोग के पास जा सकते थे, बिल्कुल जा सकते थे, लेकिन जम्मू कश्मीर में आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यहां आर्टिकल 370 है, 370 ने आप लोगों को कुछ नहीं दिया। उन्होंंने पूछा कि आर्टिकल 370 आपको शक्ति दे रहा है या फिर कश्मीर के राजनीतिज्ञों और प्रशानिक अधिकारियों को दे रहा है। आर्टिकल 370 ने आप लोगों की जान निकाल दी है।

तीन तलाक बिल का समर्थन किया था

तीन तलाक बिल का समर्थन किया था

बता दें कि इससे पहले आरिफ खान ने तीन तलाक बिल का भी समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि शरई अदालतों के पास काम की कमी होने लगी है, जो लोग तीन तलाक के झगड़ों पर ही जिंदा थे, उन्हें इस बिल से दिक्कत होने लगी है। उन्होंने कहा था कि तीन तलाक का मामला कई तरह के फसाद को जन्म देता है, लोग तीन तलाक के मामलों के चलते शरई अदालत जाते हैं और कुछ लोग इन्हीं मामलों पर ही जिंदा हैं। लेकिन तीन तलाक बिल पास हो जाने के बाद इन लोगों को काफी दिक्कत हो रही है, तीन तलाक के मामले शरई अदालतों में आने कम हो गए हैं। यही वजह है कि ये लोग सोच रहे हैं कि आखिर उनकी दुकान कैसे चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+