पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की हालत स्थिर, बेटी बोलीं- आप लोगों की दुआओं से वह ठीक हो रहे हैं
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की तबीयत फिलहाल स्थिर है। शरद यादव की बेटी ने सुभाषिनी राज राव ने एक बयान जारी करके अपने पिता के स्वास्थ की जानकारी दी है। बता दें कि शरद यादव सात बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं जबकि तीन बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। सुभाषिनी राज ने बयान जारी करके बताया कि मेरे पिता शरद यादव पिछले कुछ समय से ठीक नहीं हैं। मैं आपको सूचित करना चाहती हूं कि वह फिलहाल स्थिर हैं और अस्पताल में स्वस्थ हो रहे हैं।

शरद यादव की बेटी ने बताया कि जल्द ही मेरे पिता आप लोगों की दुआओं से घर वापस आएंगे। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि वह एक योद्धा हैं और वो अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही अपने देश और समाज के लिए लड़ते रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, डॉक्टर हर्षवर्धन का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे पिता के स्वास्थ की जानकारी ली और लगातार अस्पताल प्रशासन के संपर्क में रहे। उन लोगों ने परिवार को अपना साथ और आशीर्वाद दोनों दिया।
सुभाषिनी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आभारी हूं कि उन्होंने कई बार फोन किया और मेरे पिता के स्वास्थ की जानकारी ली। उन्होंने भी परिवार की मदद और सहयोग की बात कही है। बता दें कि जदयू से अलग होने के बाद शरद यादव ने अपना अलग राजनीतिक दल लोकतांत्रिक जनता दल बनाया था। उन्होंने मई 2018 में इस पार्टी का गठन किया था।












Click it and Unblock the Notifications