अजित सिंह को सरकारी बंगले से निकालने की तैयारी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजित सिंह को आज उनके सरकारी बंगले से बाहर निकालने की फिऱ कोशिश होगी।

Ajit Singh

बुधवार को शहरी विकास मंत्रालय के मुलाजिम उन्हें उनके 12 तुगलक रोड के बंगले से निकालने के लिए पहुंचे थे। पर वहां पर अजित सिंह के लोगों ने सरकारी मुलाजिमों को बंगले के भीतर घुसने नहीं दिया।

दरअसल जो सांसद बीता लोकसभा चुनाव हार गए थे उन्हें बीती 26 जुलाई तक अपने सरकारी आवास खाली करने को कहा गया था। जाहिर है कि अजित सिंह अपना सरकारी बंगला खाली नहीं कर पाए।

वे बागपत से और उनके पुत्र जयंत चौधरी मथुरा से बीता लोकसभा चुनाव हार गए थे। अजित सिंह कह रहे हैं कि उनके लिए 12 तुगलक रोड को तुरंत खाली करना संभव नहीं है।

वे इसमें 36 सालों से रह रहे हैं। यह बँगला उनके पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को 1978 में आवंटित हुआ था।

ताकि बिगड़े न बात

जानकारों ने बताया कि अजित सिंह से बंगले को खाली करने के लिए आज फिर कहा जाएगा। देखा जाएगा कि उनका व्यवहार किस तरह का रहता है। अगर वह अपने बंगले को कुछ समय के भीतर खाली करने के लिए तैयार हो जाते हैं तो उन्हें कुछ नहीं जाएगा। अगर वे अड़े तो बात बिगड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+