SC के पूर्व न्यायाधीश कृष्ण अय्यर का निधन, PM ने जताया दुख
नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वीआर कृष्ण अय्यर का गुरुवार की दोपहर को निधन हो गया है। वीआर कृष्ण अय्यर का निधन कोच्ची में हुआ। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उन्हें गुर्दे और दिल की बीमारी के साथ ही न्यूमोनिया भी था। आपको बता दें कि अय्यर ईएमएस नंबूदरीपाद के नेतृत्व वाली केरल की पहली कम्युनिस्ट सरकार में मंत्री भी रहे थे। उन्होंने हाल ही में अपना 100वां जन्म दिन मनाया था। अब तक 105 किताबें लिखने वाले अय्यर ने अपनी वकालत 1937 में पिता के साथ शुरू की थी।

वो पहले हाई कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रहे थे। उन्होंने अपने वक्त में सुप्रीम कोर्ट के इतिहास के सबसे ऐतिहासिक निर्णय दिए थे। कृष्ण अय्यर ने सुप्रीम कोर्ट में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अपील तक ठुकरा दी थी, जो उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications