Former PM Manmohan singh funeral: मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Former PM Manmohan singh funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार शनिवार को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 92 वर्ष की आयु में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था।
गृह मंत्रालय के अनुसार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर (शनिवाार) सुबह 11:45 बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले, उनका पार्थिव शरीर जनता की श्रद्धांजलि के लिए सुबह 8:30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में लाया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतिम संस्कार स्थल पर एक स्मारक बनाने पर विचार करने का अनुरोध किया है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने घोषणा की है कि डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से शुरू होगी। डॉ. सिंह के सम्मान में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
डॉ. मनमोहन सिंह के शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा हुआ दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित उनके आवास पर रखा गया है। जहां राजनेता और देश की दिग्गज हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुई ।
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि देने वालों में सबसे पहले थे, उन्होंने सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षति बताया, साथ ही उनके एक अर्थशास्त्री और नेता के रूप में योगदान को याद किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने श्रद्धांजलि दी। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता, जिनमें केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हैं, उन्होंने डॉ. सिंह की विरासत को सम्मानित करने के लिए भाग लिया। एक वीडियो संदेश में, प्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन के बाद के संघर्षों से लेकर भारत की प्रगति में एक प्रमुख व्यक्ति बनने तक सिंह की यात्रा पर प्रकाश डाला।
26 सितंबर 1932 को पंजाब प्रांत (जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है) में जन्मे डॉ. सिंह विभाजन के बाद भारत चले आए। उन्होंने कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों में अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की, बाद में एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और राजनेता बन गए।
भारत के आर्थिक सुधारों में भूमिका के लिए जाने जाने वाले सिंह का AIIMS दिल्ली में निधन हो गया और उनके परिवार में उनकी पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications