अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में सुधार, सभी अंग ठीक काम कर रहे: AIIMS
नई दिल्ली। एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और आने वाले कुछ दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने बुधवार दोपहर को जारी वाजपेयी के हेल्थ बुलेटिन में ये जानकारी दी है। गुलेरिया ने बताया है कि वायपेयी का यूरिन इंफेक्शन अब ठीक है।ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट भी सामान्य है। उनके सभी अंग अब बिना किसी सपोर्ट के काम कर रहे हैं। डॉक्टर गुलेरिया ने बताया है कि बीते 48 घंटे में वाजपेयी की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिन में उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी यूरिन इंफेक्शन के चलते मंगलवार से एम्स में भर्ती हैं।, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनके इलाज में लगी है। एम्स की ओर से कहा गया है कि अटल जी की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
इससे पहले मेडिकल बुलेटिन में एम्स ने कहा कि उनकी हालत में सुधार जारी है। वाजपेयी की जांच में पाया गया कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन है और जब तक उनकी सेहत में सुधार नहीं हो जाता है वो एम्स में ही रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी पिछले काफी समय से 'डिमेंशिया' से जूझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications