बिना पैसे लेकर ब्रांड एंबेसेडर बनेंगे पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)जो कभी नहीं हुआ उसे अब देश देखेगा। देश के पूर्व राष्ट्रपति एपेजी अब्दुल कलाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय डिजीटल इंडिया कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसेडर बनने जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि सरकार इस बाबत सोमवार को घोषणा कर सकती है। दरअसल पता चला है कि नरेन्द्र मोदी खुद चाहते थे कि कलाम साहब को इस प्रोजेक्ट से किसी रूप में जोड़ा जाए।

बात हो चुकी है

भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि इस लिहाज से सरकार की कलाम साहब से विस्तार से बात हो गई। हालांकि इस बारे में कोई भी सरकारी अफसर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हुआ कि सरकार कलाम साहब को कितना मानदेय देगी उनकी सेवाओं के लिए। हालांकि एक सूत्र का कहना है कि कलाम साहब बिना सरकार से कुछ लिए डिजीटल इंडिया के ब्रांड एंबेसेडर बनेंगे।

क्या है डिजीटल इंडिया

बता दें कि डिजीटल इंडिया के तहत अब हर गांव जुड़ेगा इंटरनेट से, सरकारी काम भी ऑनलाइन होंगे। डिजीटल इंडिया के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। आपको याद होगा कि 15 अगस्त को लाल किले के भाषण में नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया का मसला उठाया था। डिजिटल इंडिया में हर गांव को ब्रॉडबैंड से जोड़ना है। ब्रॉडब्रैंड यानी तेज गति का इंटरनेट कनेक्शन।

नारायणमूर्ति भी थे

एक सरकारी अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि कलाम साहब के अलावा डिजीटल इंडिया के लिए इंफोसिस के पूर्व चीफ एन.नारायणमूर्ति का नाम भी चल रहा था ब्रांड एंबेसेडर के रूप में। पर वे पीछे हट गए। उसके बाद सरकार ने कलाम साहब के नाम पर मोहर लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+