PM मोदी से मिलीं प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा, बीजेपी में शामिल होने के लग रहे हैं कयास!
Sharmistha Mukherjee meets PM modi, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शर्मिष्ठा के बीजेपी में जाने के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी किताब 'प्रणब माई फादर : ए डॉटर रिमेम्बर्स' की एक प्रति भी भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा किउनका बाबा (प्रणब मुखर्जी) के प्रति उनका सम्मान कम नहीं हुआ है।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी पुस्तक 'प्रणब माई फादर : ए डॉटर रिमेम्बर्स' की एक प्रति भेंट करने के लिए मुलाकात की। वह हमेशा की तरह मेरे प्रति दयालु थे और बाबा के प्रति उनका सम्मान कम नहीं हुआ। धन्यवाद सर।
बता दें कि शर्मिष्ठा की इसी किताब को लेकर बवाल भी हो गया था। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। शर्मिष्ठा ने पुस्तक में पिता प्रणब मुखर्जी की एक बात का जिक्र करते हुए दावा किया था कि वो राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता मानते थे और उनकी कई विषयों पर पकड़ कमजोर है।
आपको बताते चलें कि, पिछले काफी समय से शर्मिष्ठा कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को सदस्यों पर निशाना साधती रही हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी के दावों को कांग्रेस ने खारिज कर दिया था। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा था कि शायद शर्मिष्ठा कहीं (बीजेपी) जाने की तैयारी कर रही हैं। ये सब बोलना होता तो प्रणब मुखर्जी बोल देते।
शर्मिष्ठ के इन दावों के बाद ऐसे कयास लगने शुरू हो गए थे, कि वे कांग्रेस को छोड़ सकती हैं। इसी बीच आज पीएम मोदी के साथ हुई उनकी मुलाकात के बाद इन चर्चा को और आधार मिल गया है।












Click it and Unblock the Notifications