पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हुए कोरोना पॉजिटिव, आर्मी अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट में लिखा कि इस बार अस्पताल की यात्रा एक अलग प्रक्रिया के लिए, मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। प्रणब मुखर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले एक हफ्ते में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वो सभी टेस्ट करवाएं और आइसोलेट हो जाएं।
Recommended Video

On a visit to the hospital for a separate procedure, I have tested positive for COVID19 today.
— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) August 10, 2020
I request the people who came in contact with me in the last week, to please self isolate and get tested for COVID-19. #CitizenMukherjee
देश में कोरोना की हालत
भारत में कोरोना संक्रमण सबसे तेजी से फैल रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 22 लाख 15 हजार 74 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44,386 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लाख 35 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।
पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62 हजार नए मामले सामने आए और 1007 मौतें हुईं। ये आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। अमेरिका और ब्राजील में क्रमश: 47,849 और 22,213 मामले आए हैं। वहीं क्रमश: 534 और 593 मौतें हुई हैं। ये चौथा दिन है जब भारत में 60 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications