अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर बोले इटली के पूर्व पीएम, इटैलियन कोर्ट के फैसले का सम्मान करे दुनिया
नई दिल्ली। इटली के पूर्व प्रधानमंत्री एनरिको लेता ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर बयान दिया है। लेता ने कहा कि वीवीआईपी चॉपर केस मामले में इटली की कोर्ट ने लियोनार्डो के दो पूर्व एग्जिक्यूटिव्स को छोड़ा है। वह इसका सम्मान करते हैं लेकिन साथ ही साथ वह इस केस में भारतीय न्याय व्यवस्था का भी सम्मान करते हैं। लियोनार्डो को पहले फिनमेकेना के नाम से जाना जाता था और कंपनी का नाम इस घोटाले में आया था।

जनवरी में इटली की कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
लेता के मुताबिक दोनों देशों का लोकतंत्र जजों की स्वतंत्रता पर आधारित है। ऐसे में जिनके पास राजनीतिक जिम्मेदारियां हैं उन्हें इस फैसले का सम्मान करना होगा। इस वर्ष जनवरी में इटली के मिलान स्थित कोर्ट ने लियोनार्डो के पूर्व प्रेसीडेंट ज्यूसिपे ओरसी और इसकी यूनिट अगस्ता वेस्टलैंड के पूर्व मुखिया ब्रूनो स्पाग्नोलिनी को क्लीन चिट दी थी। ओरिसी और स्पाग्नोलिनी पर भारतीय अधिकारियों से घूस लेने और गलत बिल तैयार करने का आरोप था। भारत को डील के तहत 3600 करोड़ रुपए की कीमत से करीब 12 हेलीकॉप्टर्स मिलने थे। लेता ने कहा कि जिस समय वह प्रधानमंत्री थे उन्होंने न्याय का सम्मान किया। करीब तीन राउंड के बाद इटली के जजों ने आदेश सुनाया था। उन्होंने कहा कि इस फैसले को ही भारत और साथ ही साथ दुनिया में भी सम्मान दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications