संजय गांधी की बायोग्राफी लिखने वाले पत्रकार विनोद मेहता का निधन
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार एवं आउटलुक पत्रिका के पूर्व संपादक विनोद मेहतना का रविवार की सुबह निधन हो गया। विनोद मेहता को कई सारे प्रकाशनों के लिये जाना जाता रहा है, जिनमें संडे ऑबजर्वर, दि इंडिपेंडेंट और दि पायनियर। उन्होंने अभिनेत्री मीना कुमारी और राजनेता संजय गांधी की बायोग्राफी भी लिखी थीं। [फोटो आउटलुक के सौजन्य से है।]
विनोद मेहता की पैदाइश पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुई थी। बंटवारे के बाद उनका परिवार लखनऊ में आकर बस गया। विनोद मेहता ने ला-मार्टीनियर ब्वॉयज से स्कूली पढ़ाई की और फिर लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक। बीए में जब उनकी थर्ड डिवीजन आयी, तब परिवार वालों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनायी। लेकिन तब तक वे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ चुके थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डेबोनियर से 1974 में की।
आगे चलकर मेहता ने संडे ऑबजर्वर, इंडियन पोस्ट, दि इंडपेंडेंट, दि पायनियर (दिल्ली संस्करण) को लॉन्च किया। और अंतत: आउटलुक के लॉन्च के वक्त भी वो बतौर संपादक पत्रिका में थे। विनोद मेहतना आउटलुक के एडिटोरियल चेयरमैन बने।
विनोद मेहता प्रभावी पत्रकारों में से एक थे। उन्होंने राज नेता संजय गांधी और अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोग्राफी भी लिखी थी।













Click it and Unblock the Notifications