लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, नवीन जिंदल ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) पहले राजनीतिक दलों के बीच उथल पुथल जारी है। ये स्थिति कैंडिडेट्स के नाम घोषित होने बात बनी है। टिकट ना मिलन से नाराज नेताओं के पार्टी के बेरुखी खुलकर सामने आ रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने इस्तीफा दिया है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। रविवार को कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी। कांग्रेस के खुद को अलग करने के बाद जिंदल ने बीजेपी ज्वॉअन कर ली है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मैंने 10 वर्षों तक कुरूक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।"
होली से ठीक पहले रविवार का दिन बीजेपी के लिए बेहद खास रहा। इस दिन कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की। नवीन जिंदल से पहले खनन कारोबारी और कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष- केआरपीपी के इकलौते विधायक जी. जनार्दन रेड्डी ने ऐलान कर दिया कि वे होली वाले दिन 25 मार्च को बीजेपी में शामिल होंगे। रेड्डी बेल्लारी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बी. श्रीरामुलु का समर्थन करेंगे।
बता दें कि दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर कुरुक्षेत्र से लगातार दो बार सांसद रहे हैं। नवीन जिंदल पेशेवर खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का अधिकार सभी देशवासियों को दिलाने के लिए याद किया जाता है। दरअसल, नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications