तीन राज्यों के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का पुलवामा हमले पर विवादित बयान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर जमकर सियासत हो रही है। एक तरफ बीजेपी बालाकोट एयर स्ट्राइक की बात छेड़ पीएम मोदी की तारीफ कर रही है। तो दूसरी तरफ, कई विपक्षी दलों ने बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या और इस ऑपरेशन का सबूत मांगा जिसपर सियासत गरमाती रही है। इस बीच, पुलवामा आतंकी हमले पर तीन राज्यों के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने विवादित बयान दिया है।

ये हमला पीएम मोदी ने प्लान करके करवाया- अजीज कुरैशी
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने दावा किया कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ आतंकी हमला पीएम मोदी की एक साजिश थी। उन्होंने कहा, ' ये हमला आपने प्लान करके करवाया ताकि आपको मौका मिल सके, लेकिन जनता सब समझती है।'
पढ़ें- मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
पुलवामा हमले पर पूर्व राज्यपाल के बयान से गरमा सकती है सियासत
पूर्व राज्यपाल ने कहा, 'अगर मोदी जी चाहते हैं कि 42 जवानों की हत्या करके, वह उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक कर लें, तो जनता ऐसा नहीं करने देगी।' बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके 12 दिन बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।

अजीज कुरैशी ने साधा बीजेपी पर निशाना
अजीज कुरैशी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 20 से ज्यादा सीटें जीतेगी। बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूर्व राज्यपाल ने कहा, 'यहां बीजेपी नेताओं ने कारखाने बंद करा दिए हैं, बीजेपी ने नौजवानों को तबाह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में नपुंसक लोगों ने अपने ही क्षेत्र के कारखाने बंद करा दिए. इनको वोट मांगने का क्या हक है।'
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications