कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, BJP में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ

Kamalnath news, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके बेटे नकुल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे के साथ आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी इस यात्रा को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि, वे आज बीजेपी के दामन थाम सकते हैं।

Former Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath and his son Nakul Nath may join BJP

भाजपा प्रवक्ता और कमल नाथ के पूर्व मीडिया सलाहकार नरेंद्र सलूजा ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "जय श्री राम"। जिसके बाद से अटकलें और तेज हो गई हैं। इस बीच, छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने तो अपने प्रोफाइल बायो से 'कांग्रेस' शब्द ही हटा दिया है।

वहीं दूसरी ओर पिता-पुत्र की जोड़ी आज दिल्ली पहुंचने वाली है। माना जा रहा है कि, कमलनाथ के साथ कांग्रेस के 10-12 विधायक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कल रात मेरी कमल नाथ जी से बातचीत हुई। वह छिंदवाड़ा में हैं। वो वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपना राजनीतिक करियर नेहरू-गांधी परिवार के साथ शुरू किया था। आप उस व्यक्ति से सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के परिवारों को छोड़ने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। और आपको उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा में जाने की बातें मनगढ़ंत है और मीडिया की बनाई हुई है। कमलनाथ कभी भी सोनिया गांधी का साथ छोड़कर नहीं जा सकते। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि जब से कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया है, तब से ही वे नाराज चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+