पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Recommended Video

नई दिल्ली: लोकसभा के पूर्व स्पीकर और सीपीआई के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोलकाता के अस्पताल में सोमनाथ चटर्जी को मंगलवार को भर्ती कराया गया था, जहां उनको दिल का दौरा पड़ा था। सोमनाथ चटर्जी 2004 से 2009 तक लोकसभा के स्पीकर रहे। सोमनाथ चटर्जी दस बार लोकसभा के सांसद भी रहे। 1971 में वह पहली बार वो सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई, 1929 को तेजपुर में हुआ था।
ये भी पढ़ें: Somnath Chatterjee: नहीं रहे सबके प्रिय सोमनाथ दा ,जानिए उनका सियासी सफर

40 दिनों से चल रहा था इलाज
89 वर्षीय सोमनाथ चटर्जी को रविवार को हल्का दिल का दौरा पड़ा था, वो आईसीयू में भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक, चटर्जी का इलाज करीब 40 दिनों से चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन उनको मंगलवार को फिर से भर्ती कराया गया था। जहां उनकी डायलिसिस की जा रही थी।, वो गुर्दे की समस्या के जूझ रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे में कई बार हार्ट काम करना बंद कर देता है।

दस बार लोकसभा के सदस्य रहे
सोमनाथ चटर्जी दस बार लोकसभा के सदस्य रहे। वो माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे। सोमनाथ चटर्जी साल 2004 से 2009 के बीच लोकसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। हालांकि इसी बीच उनकी पार्टी के साथ अनबन भी हो गई जब उनकी पार्टी ने संप्रग-1 सरकार से समर्थन वापस ले लिया। उस वक्त सोमनाथ चटर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था और तब 2008 में उन्हें माकपा से निष्कासित कर दिया गया था।

सीपीआई के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत
सोमनाथ चटर्जी ने ब्रिटेन में लॉ की पढ़ाई करने के बाद कलकत्ता हाइकोर्ट में प्रैक्टिस की थी और उसके बाद राजनीति में कदम रखा था। सोमनाथ चटर्जी ने सीपीआई के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत 1968 में की और 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे थे।
ये भी पढ़ें: यूपी: अमित शाह ने महाभारत के सहारे महागठबंधन पर कसा तंज
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications