Somnath Chatterjee: नहीं रहे सबके प्रिय सोमनाथ दा, जानिए उनका सियासी सफर
Recommended Video

कोलकाता। लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का आज निधन हो गया है, वह किडनी की बीमारी के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। देश की लोकप्रिय हस्तियों में से एक रहे सोमनाथ चटर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक संस्थान थे और पार्टी लाइन से हटकर सभी सांसदों के मन में उनके लिए अपार सम्मान था।
आइए एक नजर डालते हैं उनके लंबे सियासी जीवन पर

सोमनाथ चटर्जी का जन्म असम के तेजपुर में हुआ था
- स्वभाव से बेहद हंसमुख सोमनाथ चटर्जी मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी के बेटे थे।
- निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक भी थे।
- सोमनाथ का जन्म 25 जुलाई 1929 को असम के तेजपुर में हुआ था, उन्होंने अपनी पढ़ाई कोलकाता और ब्रिटेन में की थी।

ब्रिटेन में लॉ की पढ़ाई की थी सोमनाथ दा ने
सोमनाथ चटर्जी ने ब्रिटेन में लॉ की पढ़ाई करने के बाद कलकत्ता हाइकोर्ट में प्रैक्टिस की थीऔर उसके बाद राजनीति में कदम रखा था। सोमनाथ चटर्जी ने सीपीएम के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत 1968 में की और 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे।

10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए
1971 में वह पहली बार सांसद बनें और 10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। 4 जून 2004 को जब वे 14वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रुप में चुने गए तो उनके नाम पर प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रखा, जो सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया और श्री सोमनाथ चटर्जी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कर लिए गए थे। उन्हें काफी विनोद प्रिय कहा जाता था।

राज्य निर्वाचन आयोग की आलोचना की थी...
सोमनाथ चटर्जी ने हाल ही में पंचायत चुनावों पर राज्य निर्वाचन आयोग की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान इतनी हिंसा नहीं देखी।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications