Bengaluru: कर्नाटक में पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या से हड़कंप, पत्नी शक के घेरे में, जांच जारी

Bengaluru News: राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की रहस्यमय हालात में हुई मौत ने पूरे कर्नाटक को झकझोर कर रख दिया है। रविवार को बेंगलुरु स्थित उनके आवास में उनका शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। इस घटना ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस को हत्या की सूचना खुद ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। बाद में किसी तरह पुलिस ने घर में प्रवेश किया और घटनास्थल का मुआयना किया।

DGP Om Prakash

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात के समय घर में पत्नी और बेटी मौजूद थीं। इसी कारण शक की सुई सबसे पहले पत्नी की ओर घूमी है। फिलहाल पल्लवी को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले जाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके।

बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच पिछले कई वर्षों से वैवाहिक संबंधों में तनाव चल रहा था। पैसों से जुड़े मतभेद और घरेलू विवादों की खबरें भी सामने आई हैं। इस दंपत्ति का एक बेटा और एक बेटी है।

बिहार से थे ओम प्रकाश
ओम प्रकाश 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे। वे मूल रूप से बिहार से थे। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और 28 फरवरी 2015 को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) और महानिरीक्षक (IGP) नियुक्त किए गए। जनवरी 2017 में वे सेवानिवृत्त हुए थे।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है, जो इस रहस्यमयी मौत पर से पर्दा उठा सकती है। बेंगलुरु के एडिशनल सीपी विकास कुमार ने कहा कि आज दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व डीजीपी और आईजीपी ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली।

उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहा है, और उसके आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है। ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+