पूर्व मुख्यमंत्री पर दिवाली में बिजली चोरी का आरोप, जानिए जुर्माना भरने को लेकर क्या बोले कुमारस्वामी?

कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी पर बिजली चोरी का आरोप लगाया है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर एक वीडियो शेयर किया है और दावा किया है कि दिवाली के मौके पर बेंगलुरु में अपने आवास को रोशनी से सजाने के लिए उन्होंने बिजली चोरी का सहारा लिया।

कांग्रेस के आरोपों के मुताबिक दिवाली के मौके पर घर की सजावट के लिए कुमारस्वामी ने सीधे पॉवर लाइन से बिजली कनेक्ट कर लिया। पार्टी ने एक वीडियो साझा करते हुए उनपर हमला किया है कि वह दावा करते हैं कि कर्नाटक में अंधकार है, जबकि उनका घर इतना तेज जगमगा रहा है।

hd kumaraswamy and power theft

कुमारस्वामी पर कांग्रेस ने लगाया बिजली चोरी का आरोप
कांग्रेस ने कन्नड़ में पोस्ट डालकर लिखा है, 'आपने एक प्रेस मीट आयोजित किया और कहा कि कर्नाटक अंधकार में है। अब आप अपने घर को रोशन करने के लिए चोरी की बिजली का उपयोग कर रहे हैं....आपका घर जब इतनी रोशनी से चमक रहा है....फिर आप कैसे दावा कर सकते हैं कि कर्नाटक में अंधेरा है?'

गृह ज्योति योजना का लाभ उठाने की बात कहकर कसा तंज
इतना ही नहीं कांग्रेस ने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर उनकी माली हालत ठीक नहीं है तो वह कांग्रेस सरकार की ओर से लॉन्च की गई गृह ज्योति योजना का लाभ उठा सकते हैं, जिसके तहत राज्य सरकार उन्हें 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दे सकती है।

कुमारस्वामी ने प्राइवेट डेकोरेटर की गलती बताई
कुमारस्वामी ने भी कांग्रेस के आरोपों का जवाब एक्स (ट्विटर) पर ही दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने एक प्राइवेट डेकोरेटर को रोशनी के इंतजाम के लिए बुलाया था, जिसने बगल के बिजली के पोल से सीधे बिजली लेकर जोड़ दिया था।

मालूम होते ही कनेक्शन हटाने का दावा किया है
उन्होंने लिखा है, 'जब मैं घर लौटा तो मुझे यह महसूस हुआ और फिर तत्काल इसे हटवा दिया और यह सुनिश्चित किया कि बिजली घर के कनेक्शन से ली जाए।'

इस असावधानी के लिए मुझे खेद है- कुमारस्वामी
उन्होंने लिखा है,'यह मामला मेरे संज्ञान में तब आया जब पिछली रात मैं घर लौटा। मैंने तत्काल इसे हटा दिया और घर के मीटर बोर्ड से बिजली को कनेक्ट कराया। यही सच्चाई है। इसमें कुछ भी गोपनीय नहीं है...इस असावधानी के लिए मुझे खेद है...'

मैं जुर्माना भरूंगा- पूर्व सीएम
उन्होंने आगे लिखा है कि 'BESCOM के अधिकारियों को आने दें और निरीक्षण के बाद नोटिस जारी करें। मैं जुर्माना भरूंगा। यह कर्नाटक कांग्रेस है। यह इसे बड़ा बनाकर पब्लिसिटी लेना चाहती है। मुझे उस पार्टी की छोटी मानसिकता की चिंता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+