जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के करीबी हसीब द्राबू ने पीडीपी से दिया इस्तीफा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद और महबूबा मुफ्ती के बेहद खास कहे जाने वाले पूर्व वित्तमंत्री हसीब द्राबू ने गुरुवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से इस्तीफा दे दिया है। द्राबू यहां बीजेपी-पीडीपी गठबंधन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर बैंक के सीईओ रह चुके हैं। बता दें 2015 में जम्मू कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी सरकार के गठन में हसीब द्राबू ने अहम भूमिका निभाई थी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में टैक्स रिफॉर्मर और कुशल आर्थिक प्रबंधनों के लिए पहचाने जाने वाले द्राबू देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी कर चुके हैं। साल 1990 में योजना आयोग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले द्राबू, केंद्र सरकार के कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications