पठानकोट आतंकी हमला: एयरफोर्स के गद्दार अफसर रंजीत से होगी पूछताछ
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद शक की सुई वायुसेना के उस पूर्व अधिकारी केके रंजीत की तरफ घूम गई है जिसे कुछ दिनों पहले आईएसआई के एजेंट होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रंजीत पर आरोप है कि उसने इंडियन एयरफोर्स की अहम जानकारियां आईएसआई को दी थीं। इस हमले के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि इस एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी तमाम जानकारी रंजीत ने लीक की थी।

क्या था पूरा मामला
गिरफ्तारी के बाद रंजीत ने बताया कि भारतीय मूल की एक महिला उससे फेसबुक के जरिये जुड़ी थी और उसकी मीठी-मीठी बातों ने उन्हें जासूसी के जाल में फंसा लिया। उसकी बातें इतनी प्रभावी थीं कि मुझे एहसास ही नहीं हुआ है कि मैं कब उनके जाल में फंस गया। अधिकारी ने उस महिला का नाम मैक्नॉट दामिनी बताया है, जिसके बारे में जब फेसबुक पर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उसके प्रोफाइल में उसका पता बीस्टन लीड्स, ब्रिटेन का था और रंजीत और वो आपस में काफी निजी विषयों पर बातें करते थे। दोनों के चैट बॉक्स से पता चला कि दोनों काफी करीब हो गये थे।












Click it and Unblock the Notifications