'मुझे गृह मंत्री रहते भी घाटी में लगता था डर', ये क्या बोल गए सुशील कुमार शिंदे! अब BJP ने कसा तंज
पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अपने संस्मरण 'फाइव डिकेड्स ऑफ पॉलिटिक्स' में पूर्व की यूपीए सरकार के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर के हालात का जिक्र किया और कहा कि पहले घाटी में ऐसे हालात थे कि लोगों को घर से बाहर डर लगता था। शिंदे के इस दावे पर बीजेपी ने फिर के कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा की एनडीए सरकार के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर को लेकर लिए गए फैसले को उचित बताया।
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि पद पर रहते हुए उन्हें कश्मीर में बाहर निकलने से डर लगता था। ये बात शिंदे ने रविवार को अपने संस्मरण 'फाइव डिकेड्स ऑफ पॉलिटिक्स' के लॉन्च के मौके पर कही। पूर्व गृह मंत्री के इस दावे पर बीजेपी ने एक बार फिर से कांग्रेस को जम्मू कश्मीर के हालात के लिए जिम्मेदार बताया और एनडीए सरकार के फैसलों को प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से लोकतंत्र मजबूत हुआ है।

'गृह मंत्री रहते हुए भी घाटी में बाहर जाने से लगता था डर'
दिल्ली में अपने संस्मरण के विमोचन पर शिंदे ने कहा, "गृह मंत्री बनने से पहले मैं उनसे (शिक्षाविद विजय धर) मिलने गया था। मैं उनसे सलाह मांगता था। उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं इधर-उधर न घूमूं बल्कि लाल चौक जाऊं।'' (श्रीनगर में), लोगों से मिलें और डल झील के आसपास जाएं। उस सलाह से मुझे प्रचार मिला और लोगों ने सोचा कि यहां एक गृह मंत्री हैं जो बिना किसी डर के वहां जाते हैं, लेकिन मैं किसे बताऊं कि मैं डर गया था आपको हंसाएंगे, लेकिन एक पूर्व पुलिसकर्मी इस तरह नहीं बोल सकता।"












Click it and Unblock the Notifications