गुजरात के पूर्व विधायक ने महात्मा गांधी से की राहुल गांधी तुलना, मचा बवाल

गुजरात के पूर्व कांग्रेस विधायक इंद्रनील राजगुरु ने महात्मा गांधी से राहुल गांधी की तुलना कर विवाद खड़ा कर दिया है। 1 मई को राजकोट में दूधसागर रोड पर एक सभा के दौरान राजगुरु ने यह बयान दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्नेस नेता ने कहा था कि,कांग्रेस नेता राहुल गांधी साफ दिल और स्पष्टवादी है लोग उनमें अगले महात्मा को देखेंगे। गांधीजी कुछ हद तक चालाक थे, वहीं राहुल गांधी पूरी तरह स्पष्टवादी और नेक दिल हैं। कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है।

former gujarat congress mla indranil rajguru comments on mahatma gandhi rahul gandhi

गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष भरत बोघारा ने इस तुलना की निंदा की है और इसे महात्मा गांधी का अपमान बताया है। बोघारा ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय जनता विशेष रूप से गुजरात में महात्मा गांधी का बहुत सम्मान है। उन्होंने चेतावनी दी कि गांधीजी के प्रति इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों को लोग हल्के में नहीं लेंगे। उन्होंने भविष्यवाणी की कि आगामी चुनाव परिणामों में इस भावना का प्रतिबिंब दिखाई देगा।

बयान से उठे विवाद पर इंद्रनील राजगुरु ने ऐतिहासिक ग्रंथों का हवाला देते हुए अपनी टिप्पणी का बचाव किया। जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को कथित तौर पर चालाक बताया गया है। उन्होंने चालाक शब्द का पर्याय "चतुर" शब्द से था। उनके शब्दों की गलत व्याख्या की गई है।

राजगुरु ने आगे भाजपा पर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की याद दिलाने वाले तरीके से लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को ऐसी ताकतों के खिलाफ अकेले योद्धा के तौर पर पेश किया। इस घटना ने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में एक महत्वपूर्ण बहस छेड़ दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+