महिला प्रोफेसर का पीछा करने के आरोप में पूर्व प्रोफेसर गिरफ्तार, पहले तीन बार जा चुका है जेल
दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक पूर्व प्रोफेसर को महिला का पीछा करने और निजी मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को डीयू इलाके में ही बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिला दिल्ली यूनिवर्सिटी में ही प्रोफेसर है।
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक पूर्व प्रोफेसर को महिला का पीछा करने और निजी मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को डीयू इलाके में ही बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिला दिल्ली यूनिवर्सिटी में ही प्रोफेसर है और वहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। आरोपी इससे पहले भी महिला प्रोफेसर का कई बार पीछा करने के आरोप में जेल जा चुका है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक पूर्व प्रोफेसर पिछले दो-तीन सालों से एक महिला प्रोफेसर का पीछा कर रहा है। बुधवार को आरोपी को स्टॉकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मौरिस नगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये एकतरफा इश्क का मामला है और आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं लगता है। ये चौथी बार है जब आरोपी को स्टॉकिंग के लिए गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला प्रोफेसर इससे तंग आकर डिप्रेशन में चली गई है। वो अविवाहित हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं। आरोपी उनका पिछले कई सालों से पीछा कर रहा है।
आरोपी की महिला प्रोफेसर से मुलाकात यूनिवर्सिटी में हुई थी। इसके बाद से ही उसने महिला प्रोफेसर को तंग करना शुरू कर दिया। महिला प्रोफेसर ने सबसे पहले साल 2014 में मौरिस नगर थाने में उसके खिलाफ स्टॉकिंग का केस दर्ज करवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया लेकिन बाहर निकलकर उसने फिर से महिला प्रोफेसर का पीछा किया। इसके बाद पीछा करने के आरोप में वो दो बार और जेल गया लेकिन अपनी घटिया हरकत जारी रखी। उन्हें 2015 में यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज से भी निकाल दिया गया मगर आरोपी है कि अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रहा।
ये भी पढ़ें: भारत में नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोपी पर जर्मनी में केस, पहले थाईलैंड में काट चुका है सजा












Click it and Unblock the Notifications