बेड पर लेटे-लेटे कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए पंजाब के पूर्व डीजीपी, कोर्ट ने लगा दी क्लास

1994 के तिहरे हत्याकांड के आरोपी पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने क्लास लगा दी।

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। 1994 के तिहरे हत्याकांड के आरोपी पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने क्लास लगा दी। दरअसल मामला ये था कि सैनी सोमवार को सीबीआई कोर्ट की वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए, इस दौरान वह बिस्तर पर लेटे हुए थे। उनके इस व्यवहार पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए उन्हें चेतावनी दे दी।

Sumedh Singh Saini

भविष्य में इस तरह की हरकत न हो

विशेष सीबीआई न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने सुमेध सैनी को कहा कि भविष्य में कोर्ट की सुनवाई में शामिल होते समय इस तरह की हरकत न हो, कोर्ट की मर्यादा का ख्याल रखा जाए। सैनी ने इस पर दलील दी कि वह अस्वस्थ हैं और बुखार से पीड़ित हैं। इस पर अदालत ने कहा कि सैनी ने अपनी अस्वस्थता को लेकर कोई मेडिकल सर्टिफिकेट पेश नहीं किया था।

यह भी पढ़ें: मद्रास हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान महिला के साथ इंटिमेट हुआ वकील, सस्पेंड

तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं सुमेध सैनी

बता दें कि सुमेध सैनी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर 1994 के मामले में सीबीआई ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में सैनी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। 15 मार्च 1994 को लुधियाना के व्यापारी विनोद कुमार, उनके साले अशोक कुमार और उनके ड्राइवर मुख्तियार सिंह का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी, हालांकि तीनों की लाश कभी भी बरामद नहीं हुई। उनकी हत्या का आरोप लुधियाना के तत्कालीन एसएसपी सैनी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर लगा था। उनके परिजनों का कहना था कि सैनी के कहने पर ही तीनों का अपहरण किया गया था। विनोद और अशोक सैनी मोटर्स के मुख्य फाइनेंसर थे। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर सैनी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को साल 2004 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+